Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कोई पद छोटा-बड़ा नहीं होता, जो कांग्रेस में काम कर रहा है वह महत्वपूर्ण है — श्री दत्त

कोई पद छोटा-बड़ा नहीं होता, जो कांग्रेस में काम कर रहा है वह महत्वपूर्ण है — श्री दत्त

देवास। कांग्रेस पार्टी में काम करने वाला हर व्यक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। कोई भी पद छोटा-बड़ा नहीं होता है। जो पार्टी में काम कर रहा है, वह महत्वपूर्ण है। हमारे लिए पद नहीं, काम महत्वपूर्ण होना चाहिए। उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त ने मंगलवार को आयोजित कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ कहा कि हमने जो वार्ड कमेटियां बनाई हैं, साथ ही कांग्रेस की जो कार्यकारिणी बनना है, उन सबके लिए हमें प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना है, प्रशिक्षित करना है। वहीं बीएलए-2 को भी प्रशिक्षित करना है। इसी के साथ श्री दत्त ने कहा कि 22 तारीख को मतदाता सूची का प्रकाशन हो रहा है। उसमें हमें पूरी मुस्तैदी के साथ निरीक्षण करना है। जो मतदाता छूट गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। यह काम बहुत ही प्राथमिकता और जवाबदारी के साथ करना है। इसी के साथ समन्वय समिति में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही कांग्रेस भवन का काम प्रारंभ होगा, जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी ने श्री संजय दत्त, जिला प्रभारी श्री सदाशिव यादव, श्री अजीत सिंह, सुभाष चौहान का स्वागत किया एवं कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, मनोज राजानी, जय सिंह ठाकुर, राजवीर सिंह बघेल, गुरु चरण सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, रोशन रायकवार, ओम पटेल, जाहिद पठान, गोपाल भोसले, जितेंद्र गौड़, विक्रम मुकाती, ज्ञान सिंह दरबार, सुजीत सांगते, संतोष मोदी, राहुल पवार, मंसूर शेख, नीरज नागर, रुपेश कल्याने, इशान राणा, प्रतीक शास्त्री, दिलीप सिंह बजेपुर, किशोर चौहान, सोहन पटेल, भंवर सिंह, राजेश पटेल, लाल पटेल, ओम प्रकाश मंडलोई, विजयपाल सिंह राजपूत, गौरव जोशी, प्रथम सिंह पवार, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, निलेश वर्मा, रितेश शर्मा, अविनाश जेठवा, यशवंत कुशवाहा, प्रकाश पटेल, विजय बैरागी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...