Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई 

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी की कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सत्र 2025 _26 के कक्षा आठवीं के 22 विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह कार्यक्रम  के अतिथि नूतन संकुल प्राचार्य श्री अशोक साहू ,बीआरसी श्री किशोर वर्मा, जन शिक्षक  श्री आतिश कनासिया, श्री जाकिर हुसैन सर, श्री दीपचंद सोनी, श्री अमृत भाटी एवं श्री जितेंद्र पटेल थे। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया गया। संकुल प्राचार्य श्री साहू ने कहा की कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। बीआरसी श्री वर्मा ने कहा की  शिक्षा के साथ-साथ संस्कार ही अच्छे नागरिक का निर्माण करते हैं। कक्षा 8 वीं के बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा गिफ्ट एवं पानी की बोतल प्रदान किए गए। सभी को स्वल्पाहार करवाया गया। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मालवीय,श्रीमतीअलका परमार, सुश्री सूर्य बाला बघेल एवं पालक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...