जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास 03 फरवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 90 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या बताई। आवेदकों की समस्याएं सुन कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
किसान सम्मान निधि की राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक रमेश निवासी गढ़खजूरिया ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुआवजा राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक राजेन्द्र निवासी पीतावली ने ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट होने से मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
विधवा पेंशन शुरू कराई जाये
जनसुनवाई में आवेदिका हेमलता चावड़ा निवासी देवास ने विधवा पेंशन शुरू कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
कूप निर्माण की राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदिका छमाबाई निवासी पितावली ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments