Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राजकुमार जोशी एवं राजेश जोशी गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

राजकुमार जोशी एवं राजेश जोशी गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

देवास। गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा देवास के संरक्षक एडवोकेट एम एम मोदी एवं नवीन दुबे की अनुमति एवं कार्यकारिणी की सहमति से नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे द्वारा नगर सभा के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार जोशी एवं राजेश जोशी को नगर सभा कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति गौतम आश्रम में आयोजित कार्यकारणी के बैठक में प्रदान की । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा उपस्थित थे। ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे ,सचिव अमित पंडित, यूवा संघ अध्यक्ष प्रखर शर्मा ,महिला सभा अध्यक्ष अनुपमा पाठक ,उत्सव समिति अध्यक्ष रवि व्यास, मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय बसंत व्यास, दीपक तिवारी, डॉ संजय तिवारी , संतोष त्रिवेदी , गिरधर शर्मा ,जितेंद्र शर्मा , अतुल पाठक ,संजय त्रिवेदी, संजय शर्मा, गोपाल जोशी, प्रवेश उपाध्याय, अशोक पाठक नरेंद्र जोशी संतोष जोशी, पुनीत उपाध्याय सहित सदस्यगण एवं बी सी ग्रुप व समाज जनों द्वारा दोनों उपाध्यक्ष को बधाई दी गई। नवीन दुबे ने बसंत पंचमी पर आयोजित सामूहिक विवाह एवं बटुक सम्मेल के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, नगर सभा एवं महिला सभा का आभार मनाते हुए सम्मेलन का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । संचालन  चेतन उपाध्याय ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...