देवास:अमलतास यूनिवर्सिटी कैंपस, अमलतास होम्योपैथिक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001:2015 का प्रतिष्ठित प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (QRO) द्वारा स्वतंत्र मूल्यांकन के उपरांत प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन महोदय ने कहा कि ISO प्रमाणन संस्थान की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सतत सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि शिक्षण, चिकित्सा सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में उच्च मानकों को अपनाने का परिणाम है।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रमाणन के अंतर्गत संस्थान की एनएबीएच मान्यता प्राप्त चिकित्सा शिक्षा, विषयवार ओपीडी सेवाएँ, इनडोर रोगी देखभाल, पूर्णतः सुसज्जित पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी यूनिट, फिजियोथेरेपी यूनिट एवं योग सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया गया, जिसमें संस्थान सभी मानकों पर खरा उतरा।
ISO 9001:2015 प्रमाणन से मरीजों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के विश्वास में वृद्धि होगी तथा संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

0 Comments