Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: SIHM इंदौर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: SIHM इंदौर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
देवास । मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के अधीन संचालित प्रतिष्ठित संस्थान स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM), इंदौर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। यह संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT), नोएडा से संबद्ध है और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री प्रदान करता है।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. वी.के. सिंह ने बताया कि तीन वर्षीय बी.एससी. इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 'NCHM JEE 2026' का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए संस्थान स्तर पर फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग और फ्रंट ऑफिस जैसे विषयों में डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए सीधे प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।
   राऊ स्थित इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता इसका 100% कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। यहाँ के छात्रों को ताज, ओबेरॉय, मैरियट और आईटीसी जैसे प्रतिष्ठित होटल समूहों में करियर बनाने का अवसर मिलता है। साथ ही, छात्रों को चौथे सेमेस्टर में 6 महीने की विदेशी इंटर्नशिप का विकल्प भी दिया जाता है।
इंदौर की स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण के बीच स्थित इस संस्थान में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक लैब और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान भी है।
डॉ. सिंह ने कहा, "हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भविष्य उज्ज्वल है। एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में छात्र 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह से शुरुआत कर सकते हैं और अनुभव के साथ वैश्विक स्तर पर ऊंचाइयों को छू सकते हैं।"
अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान की वेबसाइट www.sihmind.mp.gov.in पर जा सकते हैं या सीधे संस्थान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...