Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजयप्रकाश मित्र ने “नेशनल लोक अदालत” के प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना -----------जिले के सभी न्यायालयों में 14 मार्च को आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजयप्रकाश मित्र ने “नेशनल लोक अदालत” के प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-----------
जिले के सभी न्यायालयों में 14 मार्च को आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”
   देवास, 10 मार्च 2026 [शकील कादरी] राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च को जिले के सभी न्यायालयों में “नेशनल लोक अदालत” का आयोजन किया जाएगा। “नेशनल लोक अदालत” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए वाहन रैली का आयोजन मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर देवास में किया गया। प्रचार वाहन रैली को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली में विद्युत विभाग एवं नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत का प्रचार एवं दी जाने वाली छूट के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 उक्त रैली में श्री विकास शर्मा विशेष न्यायाधीश प्रभारी नेशनल लोक अदालत, श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री अभिषेक गौड पंचम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री राजेन्द्र कुमार पाटीदार तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, डॉ. रविकांत सोलंकी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती दीक्षा मौर्य व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड कुंवर युवराज सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, श्रीमती निकिता वार्ष्णेय पाण्डे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री प्रियांशु पाण्डे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती किरण सिंह व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्री सौरभ जैन व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती चंद्रा पंवार व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड एवं श्री सुभाष चौधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी देवास एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेन्टियर, विद्युत विभाग, नगर निगम विभाग के अधिकारीगण, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...