देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शहर में होने वाले विकास कार्याे में उज्जैन रोड बीमा चौराहा से मेंढकी रोड को जोडने वाली एमआरकृ8 सी.सी. रोड राशि 11 करोड के विकास कार्य में 7.50 मीटर की डिवाईडर के दोनो ओर सी.सी. सडक चौडीकरण के साथ डिवाईडर निर्माण, पाथकृवे, नाला निर्माण, कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाईट के साथ सौंदर्यिकरण के कार्य, गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक एक लेन सी.सी. रोड राशि 5 करोड के विकास कार्याे में नाला निर्माण, पुलिया निर्माण, डिवाईडर के साथ स्ट्रीट लाईट पौधा रोपण सौंदर्यिकरण के विकास कार्य को पूर्ण किये जाने के प्रस्ताव मे राशि रूपये 16 करोड की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने अवगत कराया। विधायक श्रीमंत पवार की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत विकास कार्य के लिए दिये गये प्रस्ताव की राशि रूपये 16 करोड की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।
महापौर ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत कार्याे की स्वीकृति प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का आभार माना।
महापौर ने विभागीय अधिकारी इंदुप्रभा भारती को प्राप्त राशि रूपये 16 करोड से किये जाने वाले विकास कार्याे की शीघ्र निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिये।

0 Comments