31 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी महावीर जयंती,,
30 मार्च को होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,,
29 मार्च को निकलेगी वाहन रैली
कुष्ठधाम,अंध शाला एवं वृद्धाश्रम पर होगा भोजन वितरण
देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर अहिंसा का पाठ सम्पूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती समग्र जैन समाज देवास द्वारा 31 मार्च मंगलवार को अपूर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भावना के साथ भव्यतम रूप से मनाई जावेगी। जिसके अंतर्गत विशाल आकर्षक शोभा यात्रा सुबह 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुुकोगंज रोड से निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है विगत 55 वर्षो से दिगम्बर एवं श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से महावीर जयंती मनाई जा रही है। 29 मार्च को विशाल वाहन रैली शाम 5 बजे सयाजी द्वार से निकाली जाएगी। पूर्व संध्या 30 मार्च रात्रि 7 बजे एक शाम महावीर के नाम के अंतर्गत समाज की माता बहनों एवं बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मंडी धर्मशाला पर दी जाएगी । 31 मार्च को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर समग्र जैन समाज की नवकारशी आयोजित होगी।
ये भव्य आकर्षण होंगे शोभा-यात्रा के
अनेक आकर्षणों से सुसज्जित विशाल जन समुदाय को समेटे इस शोभा-यात्रा में चांदी के रथ में भगवान महावीर स्वामी विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। सुसज्जित झांकियाँ भी चल समारेाह की शोभा बढ़ायेगी। भजन मंडलियां भक्ति गीत गाते हुए चलेगी। विश्व की वर्तमान विकट स्थिति का समाधान महावीर के अहिंसा एवं मैत्री सिद्धांत से ही हो सकता है , यह प्रदर्शित करते हुए एक आकर्षक झांकी निकाली जाएगी । मार्ग में अनेक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। महिलायें मस्तक पर 108 कलश धारण किये हुए शोभायात्रा में उपस्थित रहेगी। देवास नगर के सभी जैन मंदिर एवं स्थानक पर दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए बड़ा बाजार, रज्जब अली मार्ग, कवि कालिदास मार्ग, जनता बैंक, कैलाश जैन मानव चौराहा, एम.जी. रोड़, पिपली बाजार, सरदार पटेल मार्ग, सुतार बाखल, पीठा रोड़, जवाहर चौक होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ एवं श्रमण संस्कृति सदन नयापुरा पर शोभा यात्रा समाप्त होगी। यहां पर श्रीजी का अभिषेक संपन्न होगा। तत्पश्चात् सुबह 11.30 बजे से श्वेताम्बर जैन समाज देवास का स्वामी-वात्सल्य मण्डी धर्मशाला पर होगा। नेत्रहीन बालक-बालिकाओं को तथा वृद्धाश्रम एवं हामूखेड़ी कुष्ठ धाम पर निराश्रितों को भोजन करवाकर अन्नदान किया जावेगा। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। देवास नगर के सभी जिनालयों पर विशेष विद्युत सज्जा एवं सजावट की जायेगी।
महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष विजय जैन एवं पदाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी, भरत चौधरी, मनीष जैन, अतुल जैन, संजय कटारिया, नितिन जैन, पारस जैन, सतीश जैन, मुकेश चौधरी, विशाल जैन, रिंकेश जैन, निलेश जैन, प्रदीप जैन तुमसरवाला , पारस जैन एवं सुनील जैैन घोटू ने कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

0 Comments