Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राजस्व विभाग की टीम ने लोक अदालत अन्तर्गत राजस्व वसूली अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर राशि रूपये 5 करोड़ 32 लाख का लक्ष्य किया पूरा

राजस्व विभाग की टीम ने लोक अदालत अन्तर्गत राजस्व वसूली अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर राशि रूपये 5 करोड़ 32 लाख का लक्ष्य किया पूरा
देवास। राजस्व विभाग की पूरी टीम ने आयोजित लोक अदालत में कड़ी मेहनत की। टीम की मेहनत से नगर निगम देवास 3 लाख की आबादी में प्रथम रही। राजस्व विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निगम बैठक हॉल में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं आयुक्त दलीप कुमार ने सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूली की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बधाई एवं शुभकामनाएं
- श्री अग्रवाल ने बधाई देते हुए निगम उपायुक्त वित्त एवं राजस्व विभाग के दीपक पटेल, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, राजस्व उपनिरीक्षक राम ठाकुर, संजय सांगते, शेरसिंह गोयल, मनोरमा बर्मन, राजेन्द्र जायसवाल, सहायक राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, संजय पारखे, अजय खींची, जाकिर शेख, हेमन्त उबनारे, गौतम तिवारी, शंकर सांगते, एवं सभी सहायक राजस्व निरीक्षक व जलकर वसूली की पूरी टीम, लायसेंस, दुकान किराया एवं कचरा संग्रहण शुल्क वसूली की पूरी टीम को उनकी मेहनत से एवं वसूली में उत्कृष्ठ कार्य करने पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

महापौर प्रतिनिधि के निर्देश
 महापौर प्रतिनिधी श्री अग्रवाल ने कहा निगम की पूरी टीम के साथ युवा एवं उर्जावान आयुक्त आपके साथ हैं पहले की अपेक्षा कर्मचारियों को समय पर वेतन समय समय पर एरियर की राशि दी जा रही है।

निगम आयुक्त की शुभकामनाएं
- आयुक्त दलीप कुमार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 13 दिवस हमारे लिये चुनौतीपूर्ण है राजस्व की टीम को लक्ष्य प्राप्त करना है। मुझे विश्वास है आपकी मेहनत सफल होगी और पूरी टीम मिलकर लक्ष्य को पूरा करेंगे।
आयुक्त के निर्देश
- आयुक्त ने यह भी बताया कि आगामी 13 दिवस राजस्व की टीम के साथ निगम के चारों उपायुक्त झोन वाईज् वसूली में साथ रहेंगे जिन करदाताओं ने लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान नहीं किया है उन करदाताओं के विरुद्ध राशि वसूली हेतु कुर्की एवं तालाबंदी जैसी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...