Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ वार्ड के साथ स्वच्छता कार्य में सहयोग देने वाले नागरिक भी होंगे सम्मानित

स्वच्छ वार्ड के साथ स्वच्छता कार्य में सहयोग देने वाले नागरिक भी होंगे सम्मानित
देवास। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी सफाई मित्रों के साथ साथ
शहर के नागरिकों की भी है आयुक्त दलीप कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिये जिन नागरिकों के द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है उसकी निगम द्वारा सराहना करते हुए स्वच्छ वार्डों के साथ नगर निगम उन नागरिकों को भी स्वच्छता चैंपियन से सम्मानित करेगा। स्वच्छता ग्राही द्वारा निगम के अमले के साथ तथा अपने रहवासी क्षेत्र में स्वच्छता के लिये किए गए प्रयास की स्टोरी निम्न बिंदुओं पर बना कर भेज सकते है जैसे स्वच्छता अभियान में भागीदारी, स्वच्छता विषय पर नागरिकों से संवाद, शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयास, पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग आदि जन जागरूकता अभियान में सहयोग किया हो तो अपनी एक स्टोरी बना कर मेल id sbmnodaldewas@gmail.com पर या व्हाट्स एप के माध्यम से 7999560750 पर भेज सकते है तथा स्वच्छता के संबंध में अन्य जानकारी के लिए विशाल जोशी से मो.न. 7999560750 पर सम्पर्क कर सकते हैं। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि निगम के स्वच्छता अमले के साथ शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग देवें।




Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...