Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ट्रेड डील नहीं, ट्रैप डील है, कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन,, काले कपड़े पहनकर और ट्रंप का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन

ट्रेड डील नहीं, ट्रैप डील है, कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन,,

 काले कपड़े पहनकर और ट्रंप का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
देवास। हाल ही में सरकार द्वारा तेल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किए गए निवेदन और उसके बाद ट्रंप के इस बयान कि “हमने भारत को रूस से तेल लेने की छूट दे दी है”, को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और अपने आप को रस्सियों से बांधकर विरोध जताया। साथ ही ट्रंप का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम  जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने उपस्थित जन को संबोधित किया और कहा कि  ऐसा प्रतीत होता है मानो देश फिर से विदेशी दबाव में आ गया हो। उन्होंने कहा कि  ट्रंप के सामने झुकना 150 करोड़ देशवासियों का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जन तख्तियों  पर विभिन्न नारे लिखे हुए सम्मिलित हुए नारों का भी उद्घोष किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंडो-यूएस ट्रेड डील से देश का किसान पूरी तरह प्रभावित होगा और यह देशहित में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान ट्रंप का मुखौटा पहने एक कांग्रेस नेता को प्रतीकात्मक रूप से यह कहते हुए दिखाया गया कि “मैं तुम्हें तेल लेने की अनुमति देता हूं।” इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, गुरचरण सिंह सलूजा, शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, धीरज कल्‍याने,सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, रितेश त्रिपाठी, ज्ञान सिंह दरबार, सुजीत सांगते, विक्रम मुकाती, नजर शेख, जितेंद्र सिंह गौड़, मनोज हेतावल, नरेंद्र यादव, लल्ला, नीरज नगर, बिल्लू, प्रतीक शास्त्री, विक्रम पटेल, सिद्धार्थ माहुरकर, अजय सिंह राजोदा, शाह जी हाशमी, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, प्रथम पवार, मनोज सांगते, मुकेश पटेल, मुकेश सोलंकी, अविनाश जेठवा, सुभाष वर्मा, मयंक जैन, दीपेश हरोड़े, मुरलीधर गुप्ता, विजय परमार, मुन्ना सरकार, मदनलाल जेठवा, सुनील यादव, बबलू दांगी, कदीर मिर्जा बैग, निलेश वर्मा, वीरेंद्र परदेसी, गौरव जोशी, राजा पड़ियार, हरीश गजधर, जितेंद्र सिंह मोनटा, शाहिद मोदी, कल्लू भाई राष्ट्रीय, राजेंद्र बेदी, प्रहलाद मिस्त्री, गजेंद्र तोमर, रईस कामदार, मोनू शर्मा, रितेश सांगते, महेंद्र धारू, महेंद्र ठाकुर, मोनू चौहान, चंद्रभूषण शुक्ला, गुलाब सिंह रोजड़ी, यशवंत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...