Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय अधिकाारी कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय अधिकाारी कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देवास। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉक्टर एसपीएस राणा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजी राव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास द्वारा किया गया। इस आयोजन में जिले के महाविद्यालयों के खिलाडियों द्वारा टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं शतरंज विधाओं मे भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एसपीएस राणा एवं महाविद्यालय के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष मनीष पारीक की उपस्थिति में हुआ। श्री पारीक ने संबोधित करते हुए जिले भर के खिलाड़ियों से अपने उद्बोधन में कहा कि पठन पाठन एवं महाविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों को संपादित करते हुए व्यस्ततम समय में से खेलकूद के लिए समय निकालना अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं इसका इन्हें भरपूर लाभ लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ एसपी एस राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है और खेलकूद के लिए मिले इस समय का भरपूर उपयोग करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपनी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता मे  डॉ आशिया अहमदी, प्रो रुचि धाकड़, बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता मे डॉ प्रमोद वर्मा, संदीप सिंह रावत, डॉ. संजय सिंह बरोनिया एवं डॉ. सत्यम सोनी,  टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. संजय सिंह बरौनिया, प्रो विवेक अवस्थी, संदीप सिंह रावत, अजीत कर्मा एवं प्रो संदीप सिंह नागर,  शतरंज प्रतियोगिता में प्रो विजित मेश्राम, डॉ विजय कुमार सोनिया, प्रो. विजय सिंह चौहान एवं डॉ. संजय गाड़गे का चयन संभाग स्तर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जो 14 एवं 15 मार्च को उज्जैन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ रजत सिंह राठौड़ एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ अरुण कुमार कुशवंशी द्वारा आयोजित की गई जिसमें डॉक्टर आर मराठा, डॉ मोहिनी परमार, जितेंद्र सिंह राजपूत एवं फूल सिंह चल्थिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ  संजय गाडगे ने किया एवं आभार डॉ विजय कुमार सोनिया ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...