आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण कार्याे को लेकर की गई तैयारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा तदअनुसार मुख्य रूप से शहर की बेक लेन सफाई, सौंदर्यीकरण, नालियों की सफाई, गीले एवं सुखे कचरे का प्रथक्कीकरण, खुले प्लाटों की सफाई, सीएनडी वेस्ट, ग्रीनरी एवं नालों के आसपास जालियां लगाने एवं नेट लगाने, सिवरेज लाइन का सफाई कार्य जिसमें चैम्बरों से ओव्हर फ्लो, सिवरेज के पानी का निराकरण पर विशेष फोकस देते हुए प्र.स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा एवं सभी स्वच्छता निरीक्षकों को 1 हफ्ते मे सुधार कार्य किये जाने के निर्देश दिये।
स्वच्छता के कार्यों मे लगने वाले उपकरणों की व्यवस्था, डोर-टु-डोर कचरा वाहनों मे सुधार के साथ वार्ड के सभी दरोगाओं को जिन वार्डों से कचरा संग्रहण वाहनों में गीला, सुखा कचरा एक साथ मिक्स होकर आ रहा है उन वार्डाे को चिन्हित कर नागरिकों का समझाइश दिये जाने के साथ ही जिन रेस्टोरेंट, अस्पतालों, मैरीज गार्डनों से मिक्स कचरा पाये जाने पर चालानी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये।
शहर के प्रमुख चौराहे, चाट चौपाटी, पान दुकानों के रेड स्पॉट चिन्हित कर सुधार करवाये जाने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों को दिये। शहर के सार्वजनिक शौचालयों, मूत्रालयों की सफाई के साथ रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर भी फोकस दिये जाने हेतु कहा।
जिन स्थानों पर नई सिवरेज लाइन के कनेक्शन नही हुए है तथा जिन वार्डों में सिवरेज लाईन के चेम्बर चौक है उनकी सफाई करवाये जाने के निर्देश सहायक यंत्री श्री वर्मा को दिये। जिन वार्डों मे पीने के पानी की नई लाइन डाली जा चुकी है, पुरानी लाईन से नल कनेक्शन नही हटाये गये हैं लूज नल कनेक्शनों के कारण कुछ स्थानों से गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने पर उपयंत्री राजेश कौशल को त्वरित निराकरण तथा उन वार्डाें में नई लाईन से नल कनेक्शन करवाये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने दरोगाओं को अपने वार्ड में स्वच्छता, पीने के पानी, सिवरेज कनेक्शन एवं गीले, सूखे कचरे को लेकर वार्ड के रहवासियों से फीडबैक लें। फीडबैक मे प्राप्त समस्याओं का निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान आयुक्त ने कहा कि दिये गये निर्देशों के कार्यों की समीक्षा आगामी बैठक में की जावेगी। कार्य मे लापरवाही करने पर कार्रवाई किये जाने हेतु कहा।

0 Comments