Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निर्माण कार्यों का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यों का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
देवास। निगम द्वारा किये गये विकास कार्याे की गुणवत्ता को लेकर वार्डाे में लगाये गये पेवर्स ब्लॉक,नाला निर्माण एवं सी.सी. रोड का  निगम आयुक्त दलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड 1, 14, 20 में सी.सी. सडक निर्माण कार्य को देखा। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सी. सी. सडक डेमेज पाई गई उन स्थानों की सडक का सुधार कार्य करवाये जाने के साथ जिन चेम्बरों के लेबल सडक से उंचे एवं नीचें हैं उन चेम्बरों को सडको से लेबल कराये जाने के निर्देश वार्ड उपयंत्री को दिये साथ ही वार्ड 16 संजय नगर में बाउंड्रीवाल निर्माण, वार्ड 19 सम्राटपुरी में किये जा रहे नाला निर्माण कार्य, वार्ड 4 मंगलमूर्ति नगर में लगाये गये पेवर्स ब्लॉक के कार्याे का निरीक्षण किया।
निर्माण कार्याे के साथ आयुक्त ने सडको की साफ सफाई भी देखी
 वार्ड 31 एवं 39 में बेकलेन मे की गई सी.सी. रोड का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर वार्ड दरोगा को बेकलेन की नियमित सफाई के निर्देश दिये। इसी कडी में मीरा बावडी से भोलेनाथ रोड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सडक पर कचरा पाए जाने पर आयुक्त ने वार्ड दरोगा को चेतावनी देते हुए सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश प्र. स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...