देवास। निगम बैठक हाल में प्रति बुधवार को होने वाली महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत 10 मार्च को आहूत जनसुनवई में नागरिकों के द्वारा निगम संबंधि समस्याओं को लेकर आवेदन महापौर को दिये जिसमें 2 आवेदन का जनसुनवाई मे त्वरित निराकरण हेतु कहा तथा शेष 5 आवेदन निराकरण संबंधित विभागों मे भेजे गये। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी अन्तर्गत महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने योजना के तहत पहला क्रेडिट कार्ड हितग्राही प्रदीप परमार को केनरा बैंक के माध्यम से प्रदान किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत वे पथ विक्रेता और छोटे व्यवसायी क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र हैं, जिन्होंने पहले चरण में प्राप्त 20 हजार रुपए का ऋण पूर्ण रूप से चुका दिया है या जिन्हें 50 हजार रुपए तक का ऋण मिल चुका है। ऐसे पात्र हितग्राहियों को अब क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से लेनदेन कर सकेंगे और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हितग्राही को प्रारंभिक रूप से 10 हजार रुपए तक की क्रेडिट सुविधा प्राप्त होगी। यदि हितग्राही नियमित रूप से लेनदेन करते हैं और समय पर भुगतान करते हैं, तो यह सीमा बढ़ाकर 30 हजार रुपए तक की जा सकती है। इस सुविधा से छोटे व्यापारियों को अचानक आने वाली आर्थिक जरूरतों के समय तत्काल सहायता मिल सकेगी और उन्हें अन्य विकल्पों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
अत्यंत उपयोगी योजना-
इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा, कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देश के छोटे व्यापारियों, ठेला-गुमटी संचालकों और पथ विक्रेताओं के लिए अत्यंत उपयोगी योजना है। उन्होंने कहा, कि छोटे व्यवसायी शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। क्रेडिट कार्ड सुविधा से पथ विक्रेताओं को कारोबार बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।
महापौर ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की कि जिन्होंने 20 हजार रुपए का ऋण पूर्ण रूप से चुका दिया है, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं और एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से क्रेडिट कार्ड के लिए
आवेदन करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम और बैंक मिलकर अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड की योजना आर्थिक रूप से सहायक-
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने भी पथ विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को मजबूत बनाएं और समय पर भुगतान कर आगे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से देवास के सैकड़ों छोटे व्यवसायियों को पहले ही ऋण सुविधा का लाभ मिल चुका है और अब क्रेडिट कार्ड की नई सुविधा उनके लिए आर्थिक रूप से और अधिक सहायक साबित होगी। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल, कैलाश दशोरे व आवेदक नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments