जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास :17 मार्च 2026 [शकील कादरी]जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर
सार्वजनिक चबूतरा बनाया जाये
जनसुनवाई में तहसील सोनकच्छ के ग्राम सांवेर के निवासियों ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर सार्वजनिक चबूतरा बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
पेंशन चालू कराई जाये
जनसुनवाई में आवेदिका अंजना दयाल ने पेंशन चालू कराने एवं समयमान और ग्रेच्युटी दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ग्रेच्युटी दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदिका रमाबाई महोरिया निवासी नेमावर ने ग्रेच्युटी दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
लोन क्लोज कराया जाये
जनसुनवाई में आवेदिका पवित्रा चौहान निवासी चन्दाना ने एक मुश्त किस्त जमा कर लोन क्लोज कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
प्लाट से अवैध कब्जा हटवाया जाये
जनसुनवाई में आवेदिका गिरजा पति अम्बाराम निवासी नेवरी ने प्लाट से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments