Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एमजी रोड, पुर्न घनत्वी करण, जलप्रदाय एवं स्वछता के कार्याे की महापौर ने की समीक्षा

एमजी रोड, पुर्न घनत्वी करण, जलप्रदाय एवं स्वछता के कार्याे की महापौर ने की समीक्षा

देवास। एमजी रोड पुर्नघनत्वीकरण व जल प्रदाय एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंध में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा मंगलवार 12 मार्च को निगम बैठक हाल में अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। आगामी वर्षाकाल मानसून को दृष्टिगत रखते हुए एमजी रोड के कार्याे को शीघ्रता से करने की रूप रेखा तैयार करें जिससे बारिश में व्यवसाईयों, रहवासियों व राहगीरों को जल जमाव कीचड जैसी किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नही हो।
इसको लेकर महापौर ने आयुक्त दलीप कुमार एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी लेते हुए एमजी रोड चौडीकरण के दौरान चल रहे धीमी गति से कार्य पर चर्चा कर नाला निर्माण, सिवरेज लाईन अन्य जो लाईन डाली जाना है उसे शीघ्रता से करने तथा एम.पी.ई.बी. से चर्चा कर विद्युत केबल की लाईन भी चल रहे कार्याे के साथ 10 दिवस में डालवाये जाने हेतु प्र. कार्यपालन यंत्री को कहा।
 महापौर ने सिवरेज लाईन जो डलना है की जानकारी ली। सिवरेज सर्वे का शेष कार्य है उसे शीघ्र पूर्ण करने तथा सिवरेज के कार्याे के कारण अन्य कार्य में बाधा नही आये इस हेतु सिवरेज का सर्वे एवं शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा इसी के साथ गेलगैस कम्पनी से चर्चा कर लाईन एवं हाउस कनेक्शन, जलप्रदाय की लाईन, अण्डरग्राउंड विद्युत लाईन भी एक साथ डले कार्य की मानिटरिंग करते हुए कार्य शीघ्रता से करवाये जाने के साथ ही प्रतिदिन एमजी रोड पर पानी के छिडकाव एवं साफ साफाई के निर्देश महापौर ने दिये।
समय पर हो जल वितरण, पेयजल की गुणवत्ता पर करें फोकस
वार्डाे में जल वितरण को लेकर तथा गंदे पानी की शिकायत की सूचना महापौर को मिलने पर महापौर श्रीमती अग्रवाल ने शहर मे किये जाने वाले जल वितरण को लेकर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण, पेयजल वितरण को समय पर करने एवं पेयजल की गुणवत्ता की जांच वार्डवार करने तथा पानी की लाईनों को भी चेक करने एवं समस्या होने पर उसका शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
आकस्मिक पानी वितरण की व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे
ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा डेम से शहर में किये जाने वाला पेयजल वितरण पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध रहे इस हेतु एन.वी.डी.ए. को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर सतत सम्पर्क रखें। महापौर ने आकस्मिक पेयजल वितरण में उपयोग किये जाने वाले टेंकरों की साफ सफाई  एवं सुधार कार्य कर व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
कचरा संग्रहण वाहन वार्डाे मे समय पर पहुंचे-महापौर
स्वच्छता सर्वेक्षण का दृष्टिगत रखते हुए महापौर ने शहर में दिन एवं रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाये जाने एवं नाला एवं नालियों की सफाई के साथ गार्डनों के रख रखाव के लिए भी निर्देशित किया। कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन वार्डाे में समय पर पुहंचे की व्यवस्था सुनिश्चित करे।  
पुर्नघनत्वीकरण योजना अंतर्गत चल रहे कार्य समय सीमा मे पूर्ण हों
पुर्नघनत्वीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे कार्याे में आयएसबीटी एवं भगवती द्वार सराय पर पुर्नउत्थान के कार्य एवं तीनों झोन निर्माण का कार्य करने में कम्पनी के द्वारा लापरवाही की जा रही है न ही समय सीमा में कार्य किया जा रहा है। महापौर ने संबंधित फर्म समदड़िया पर कार्य मे लापरवाही के कारण उपस्थित प्रतिनिधि को सख्त चेतावनी देते हुए दी गई समय सीमा मे कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु कहा। उपस्थित कंपनी के प्रतिनिधि को बैठक मे दिये गये निर्देश एवं समय सीमा मे कार्य नही होता है तो कंपनी पर जुर्माना लगाते हुए ब्लेक लिस्टेड किये जाने के निर्देश आयुक्त दलीप कुमार को दिये।
बैठक मे विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, उपयंत्री राजेश कौशल, चंदन सोनी, श्यामसुन्दर रघुवंशी एवं समस्त वार्ड उपयंत्री व समंदढिया फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...