Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीनियर केएआई नेशनल कराते प्रतियोगिता में हर्ष चौहान को स्वर्ण पदक

सीनियर केएआई नेशनल कराते प्रतियोगिता में हर्ष चौहान को स्वर्ण पदक
देवास। भोपाल में आयोजित सीनियर व अंडर-21 राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के देवास जिले के खिलाड़ी हर्ष चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 23 व 24 मार्च 2026 को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी , भोपाल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हर्ष चौहान ने 84 किलोग्राम से कम भार वर्ग की कुमीते स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाया और स्वर्ण पदक जीतकर न केवल देवास जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कराते  एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अधिकृत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर्ष चौहान की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जयदेव शर्मा (प्रथम विश्वामित्र अवॉर्ड), महासचिव परितोष शर्मा, जिला देवास अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्यक्ष मीना राव, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम, कृष्ण यादव, ऋषभ यादव, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक प्रमुख युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना, क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, जितेंद्र नागर, शैलेन्द्र सिंह गौड़, निखिल सर, अशोक सिंह गौड़ सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...