Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सात माह में उखड़ने लगी सीमेंट कंक्रीट सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सात माह में उखड़ने लगी सीमेंट कंक्रीट सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
देवास। उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे से रेलवे गोदाम तक बनी सीमेंट कंक्रीट सड़क मात्र सात माह में ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क पर गिट्टी दिखाई देने लगी है और धूल के गुब्बारे उड़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा उज्जैन रोड ब्रिज से किर्लोस्कर रोड होते हुए रेलवे स्टेशन और गोदाम तक के मार्ग का सीमेंट कंक्रीट निर्माण अगस्त माह में कराया गया था। लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। विगत दिनों ठेकेदार द्वारा कुछ स्थानों पर पेंचवर्क भी किया गया, इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम और गिट्टी अधिक उपयोग की गई, साथ ही सही तरीके से क्योरिंग (तरी) भी नहीं की गई, जिसके कारण सड़क जल्दी खराब हो गई। इस मार्ग से रेलवे गोदाम तक भारी वाहन और औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन गुजरते हैं, जिससे धूल उड़ने से दोपहिया वाहन चालकों, श्रमिकों तथा इंदौर-उज्जैन से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, जय सिंह ठाकुर, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, नानूराम लोहाना, जितेंद्र मारू, गुड्डू मसाले वाला सहित अन्य लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और संबंधित ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...