देवास। निरंतर कुर्की की कार्रवाई और तालाबंदी की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है निगम राजस्व विभाग की टीम के द्वारा रविवार 29 मार्च को भी आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर बड़े बकायदारों पर कार्रवाई की गई। जिसमें मक्सी चौराहे पर सांवरिया रेस्टोरेंट पर 1 लाख 50 हजार की बकाया राशि , भोपाल रोड वेयरहाउस योगराज खर्चे, 4 लाख50 हजार ,सुविधा गैस एजेंसी, अनमोल टिंबर कंपनी 2 लाख 15 हजार बकाया संपत्ति कर होने पर उनके प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई के पूर्व ही राशि जमा की गई ।
इसी प्रकार एनिकश कंपनी पर 3 लाख 55 हजार की बकाया राशि होने पर कंपनी सील की गई । नगर निगम राजस्व विभाग के उपायुक्त वित्त एवं राजस्व विभाग से दीपक पटेल, उपायुक्त देववाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी,राजस्वअधिकारीअनुभूति श्रीवास्तव , मनोरमा बर्मन , शैलेंद्र झाला,एवं राजस्व की टीम के साथ बकाया संपत्ति कर जमा कराए जाने हेतु निरंतर कार्रवाई की ।

0 Comments