राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव को मिलेगा शारदा सम्मान 2026
देवास। प्रसिद्ध कवि सम्मेलन अट्टहास के अंतर्गत समाज सेवी एवं उद्योगपति राजकुमार गोयल की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाना वाला शारदा सम्मान इस वर्ष सुप्रसिद्ध कवि व मंच संचालक शशिकांत यादव को दिया जायेगा। यह सम्मान 25 अप्रैल 2026 को गाज़ियाबाद में आयोजित अट्टहास कवि सम्मेलन के मंच पर शशिकांत यादव प्रदान किया जायेगा। जिसमें 51000/- (इक्कावन हज़ार रुपये की नकद राशि, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, एवं अंगवस्त्र से उन्हें अलंकृत किया जावेगा । इसके पूर्व यह सम्मान संतोषानंद , डॉ. हरिओम पंवार , डॉ. कुँअर बैचेन , रामेन्द्र त्रिपाठी एवं विनीत चौहान को दिया जा चुका है । यह जानकारी संस्था के प्रवीण शुक्ल द्वारा दी गई है , शशिकांत यादव को इस गौरवशाली सम्मान से अलंकृत किए जाने पर अनेकों संस्थाओं व मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते उन्हें बधाई दी है ।
0 Comments