Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को मिली सहायता राशि,,,देवास के 66 परिवारों को 1.44 करोड़ का अंतरण, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना पर 4 लाख

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को मिली सहायता राशि,,,

देवास के 66 परिवारों को 1.44 करोड़ का अंतरण, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना पर 4 लाख

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुरुवार 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से हितलाभ राशि का वितरण किया गया।
देवास के 66 हितग्राहियों को मिला लाभ
योजना के तहत देवास निगम सीमा क्षेत्र के 66 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 44 लाख की राशि का अंतरण किया गया। इसमें सामान्य मृत्यु होने पर 60 हितग्राहियों के प्रत्येक परिवार को 2 लाख तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 6 हितग्राहियों के प्रत्येक परिवार को 4 लाख की राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिंगल क्लिक से भेजी गई।
निगम में बांटे स्वीकृति पत्र
निगम बैठक हाल में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद आलोक साहू, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के साथ 66 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा व सुना गया।
इस अवसर पर दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी संबल योजना से गरीब व निर्धन परिवारजनों को सामान्य मृत्यु व दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहायता राशि से वे अपने परिवार की देखभाल एवं भरण पोषण कर सकेंगे।
इस अवसर पर एनयूएलएम शाखा से विशाल जगताप, श्रम विभाग लेबर इंस्पेक्टर जसपालसिंह जग्गी, निगम से सुनील जोशी, मुकेश सोलंकी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...