Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समय पर कार्य नही करने पर स्वच्छता निरीक्षकों का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

समय पर कार्य नही करने पर स्वच्छता निरीक्षकों का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश
देवास। आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा सोमवार 13 अप्रेल को निगम बैठक हाल मे समयावधि पत्रों की समीक्षा की गई।
ट्रेंचिग ग्राउण्ड पर लगेगें सी.सी. टी.वी. केमरे
आयुक्त ने समीक्षा में विद्युत कनेक्शन वेरिफीकेशन की जानकारी ली तथा स्ट्रीट लाईट से की जा रही चोरी पर संबंधित के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के साथ अर्थदण्ड की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभिन्न मेंटनेंस कार्याे मे ट्रेचिंग ग्राण्ड पर विद्युत रिपेयर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ नये सी.सी.टी.वी. केमरे लगाये जाने के निर्देश दिए। निगम के विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगने की जानकारी ली।
ई आफीस पर फोकस करें
आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई आफीस कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा। वहीं स्वनिधि मे नये आवेदन बढानें तथा हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड लक्ष्य अनुरूप वितरण कराने तथा संबल पेंडिंग आवेदनों के निराकरण करने के साथ ही शत प्रतिशत ईकेवाई करवाने के निर्देश एनयुएलएम शाखा प्रभारी को दिए।
गौशाला शेड का कार्य शीघ्र पूर्ण हो
इसी प्रकार गौशाला में शेड निर्माण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ छोटे बछडों हेतु अलग से शेड बनाये जाने हेतु कहा।
जल गंगा व जल संचय अभियान पर फोकस
जल गंगा, जल संचय अभियान पर फोकस देते हुए रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दिये गये लक्ष्य अनुसार करावाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा। आयुक्त ने सीएम इन्फा्र मे चल रहे निर्माण कार्याे की जानकारी ली तथा सडक सुधार कार्य में ठेकेदारी की लापवाही पर संबंधित ठेकेदार को सूचना पत्र दिये जाने हेतु कहा।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छत उपनिरीक्षकों को गत समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों के कार्य समय पर कार्य नही करने पर 7 दिवस का वेतन आहरण नही करने हेतु निगम उपायुक्त वित्त् दिपक पटेल को कहा। वही सम्पूर्ण वार्डाे मे स्वच्छता के कार्याे का प्रतिदिन निरीक्षण निगम उपायुक्तों द्वारा किये जाने की जानकारी ली। जिसमें जिन वार्डाे में स्वच्छता के दौरान जो कमियां बताई गई उनका त्वरित निराकरण किये जाने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों को दिए।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को सर्वेक्षण के दौरान 3 दिवस में दिये गये निर्देशानुसार कार्य कर रिपोर्ट उपायुक्तों को दिये जाने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय पर समयावधि पत्रों का निराकरण किये जाने हेतु कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...