Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेगी सिटी कॉन्वेंट की रग्बी टीम

देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेगी सिटी कॉन्वेंट की रग्बी टीम
देवास। भोपाल में आयोजित होने वाली 3 दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिटी कॉन्वेंट स्कूल, देवास के खिलाड़ी देवास जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रवाना हुए।
इस टीम में पलकेश पटेल, तेजस चौधरी, चैन सिंह सिसोदिया, ऋषभ परमार, हर्षित जाधव, अथर्व वर्मा तथा गौरव जलोदिया शामिल हैं। टीम के साथ कोच मोना धाकड़ भी मौजूद हैं, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है।
रवाना होने से पूर्व विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्या प्रतिभा जैन, उप-प्राचार्या शायलजा पिल्लई एवं सिटी कॉन्वेंट स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों एवं कोच का पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सभी ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देवास जिले के साथ-साथ सिटी कॉन्वेंट स्कूल का नाम भी गौरवान्वित करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...