Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

साई मंदिर के पास अस्पताल परिसर में लगा है कचरे का ढेर,कचरे से उत्पन्न गंदगी से आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा असर,, एंबुलेंस भी पड़ी है कबाड़ में

साई  मंदिर के पास अस्पताल परिसर में लगा है कचरे का ढेर,
कचरे से उत्पन्न गंदगी से आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा असर,,
 एंबुलेंस भी पड़ी है कबाड़ में  

देवास। एमजी अस्पताल के कायाकल्प में लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए। लेकिन आमजन के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर जनहित  सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस ने  बताया कि अस्पताल परिसर में ही कचरे  का ढेर लगा हुआ है। पूरे परिसर में गंदगी पसरी पड़ी है। जो आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। पास में ही साई  मंदिर है जहां सैकड़ो लोग प्रतिदिन  दर्शन के लिए आते हैं। मरीजों  व आमजन के साथ भक्तों के  स्वास्थ्य पर भी  बुरा असर पड़ रहा है। देवास को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दौड़ सिर्फ कागजों तक सीमित है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शहर में अमूमन कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण आमजन  के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं कबाड़ में पड़ी एम्बुलेंस को अगर ठीक करवा लिया जाए तो जरूरतमंदों, दीन दुखी मरीजों  के काम आ सकती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई बार गंभीर मरीजों को इंदौर रेफर किया जाता है। ऐसे में अगर कबाड़ में पड़ी इन  एंबुलेंस को ठीक करवा लिया जाए तो मरीज के परिजनों को सुविधा होगी। कई बार मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाती है, ऐसे  में परिजन परेशान होते रहते हैं। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गोड, सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, उमेश राय, तकिउद्दीन काजी, अनूप दुबे, सत्यनारायण यादव ने शीघ्र ही जनहित से जुड़ी इस गंभीर समस्या को शीघ्र हल करने  की मांग अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन से की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...