Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अनुशासन और पेशेवर दक्षता की मिसाल बनी साप्ताहिक जनरल परेड एसपी पुनीत गेहलोद ने किया निरीक्षण

अनुशासन और पेशेवर दक्षता की मिसाल बनी साप्ताहिक जनरल परेड एसपी पुनीत गेहलोद ने किया निरीक्षण
देवास: 24 अप्रैल 2026: पुलिस लाइन स्थित डीआरपी ग्राउंड देवास में शुक्रवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन और जोश के साथ हिस्सा लिया। 
अनुशासन और टर्न-आउट पर विशेष जोर
एसपी श्री गेहलोद ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को सर्वोपरि रखना ही पुलिस की असली पहचान है”। 
 एसपी ने डीआरपी लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर कार्य व्यवस्था, स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।
 पेशेवर पुलिसिंग की दी समझाइश
श्री गेहलोद ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई ही आधुनिक पुलिसिंग का आधार है। देवास पुलिस द्वारा पहले से ही थानों में QR Code के माध्यम से जनता से फीडबैक लेने और पुलिस चौपाल के जरिए 47,802 से अधिक लोगों से संवाद करने जैसे नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को संवेदन शीलता से लें और “जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास” को और मजबूत करें। 
य़ह साप्ताहिक आयोजन को केवल रस्म अदायगी न मानते हुए एसपी ने इसे “पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का प्रदर्शन” बताया। परेड में रक्षित निरीक्षक श्री रंजीत ठाकुर, सूबेदार श्री आनंद कलेसरिया, सूबेदार श्रीमती संगीता कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 ज्ञात रहे  की एसपी पुनीत गेहलोद को उनके रणनीतिक नेतृत्व और साहस के लिए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में देवास पुलिस लगातार साइबर अपराध जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान और 180 से अधिक गुम मोबाइल वापस लौटाने जैसे जनहित के कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता के सहयोग से ही व्यवस्थाएं सफल होती हैं। हमारा प्रयास है कि हर पुलिसकर्मी अनुशासित रहकर प्रोफेशनल तरीके से काम करे, ताकि आमजन को त्वरित न्याय और सुरक्षा मिल सके” 
यह साप्ताहिक परेड न केवल ड्रिल का अभ्यास है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सेतु मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...