देवास ने खो खो के कई अंतरराष्ट्रीय दिये- दीप्ति देवघर जोशी
देवास। नारायण क्रीड़ा मंडल ने देवास को कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी दिए हैं या बहुत गर्व की बात है। उक्त बातें देवास की सीनियर राष्ट्रीय खोे-खोे खिलाड़ी श्रीमती दीप्ति देवघर जोशी के नगर आगमन पर नारायण कीड़ा मंडल द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर पर मैदान पर आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी ने इस अवसर पर आशीर्वाद दिया, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दीप्ति के संघर्ष की और खो-खो खेल के प्रति जुनून के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर दीप्ति के खेल समय के सीनियर जूनियर खिलाड़ी लवलीन शर्मा, नितिन पंड्या, तुषार स्वामी, यूनुस खान, महेंद्र ठाकुर, जितेन गिल्लोरे, कुणाल चौधरी, सुमित सांगते, कपिल व्यास ने अपनी खो-खो की पुरानी यादों को ताजा करते हुए खिलाड़ियों के साथ खो खो खेला। स्वागत जानवी सांगते, राशि सांगते, मोहित ठाकुर, सुमित, भारत खेर ने किया। संचालन यशवंत डागोरा ने किया तथा आभार प्रवीण सांगते ने माना।
0 Comments