पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,,
देवास । पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की जिला कार्यकारिणी की बैठक मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में संघ के संरक्षक मार्गदर्शक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष पण्डित देवीशंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया। सभी सदस्यों का स्वागत कोषाध्यक्ष अशोक चौहान ने किया। आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि धारा 49 छः को समाप्त करने, शिक्षकों के अर्जित अवकाश का भुगतान शीघ्र किया जाए, 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि जल्दी दी जाय, चतुर्थ वेतनमान पेतिस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी को दिया जाए, इन सभी मांगों को पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को जिला एवं तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया जाय। इसके अलावा सभी सदस्यता अभियान को जल्दी पूर्ण करें , सभी तहसीले वार्षिक साधारण सभा की रुपरेखा तैयार करें। जिला कार्यकारिणी में नये सदस्य जोड़ने पर सहमति बनी। बैठक में जिला कार्यकारिणी के ओ पी सोलंकी,प्रमोद भावसार, अरुण शैव्य, शंकरलाल शर्मा, राधेश्याम सोलंकी,बी के मोदी, कालूराम नवगोत्री, रामप्रसाद खराडिया, फूलसिंह नागर, विक्रम पटेल, दयाराम लुवानिया आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष पण्डित देवीशंकर तिवारी ने दी।

0 Comments