Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को मानद पीएच.डी. की उपाधि

भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को मानद पीएच.डी. की उपाधि
देवास। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा मानद पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी (मानद) उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक, सामाजिक सेवाओं, संगठनात्मक कार्यों तथा जनहित में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। अमलतास विश्वविद्यालय, देवास में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एवं मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को उपाधि एवं मेडल वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और युवा अपने ज्ञान व कौशल के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला महामंत्री राजेश यादव, सुरेश सिंह भदौरिया, मयंक राज सिंह भदौरिया, शरद चंद्र वानखेड़े, भेरुलाल अटारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...