देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार द्वारा शंकरगढ़ गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया वा संचालक श्री बसंत वर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौशाला में गोवंश के रखरखाव, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल हेतु विशेष निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोबर से कंडे (उपले) निर्माण कार्य को बढ़ावा देने तथा गौशाला में लगभग 10 प्रतिशत दुधारू गोवंश रखने के निर्देश दिए, जिससे गौशाला के संचालन एवं संवर्धन व्यय को न्यूनतम किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कंडे निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए आयुक्त ने शहर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दानपेटी स्थापित करने के निर्देश भी दिए। इन दानपेटियों में बारकोड (क्यूआर कोड ) लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आमजन सरलता से गौसेवा हेतु दान कर सकें। इसके अतिरिक्त, आयुक्त महोदय ने भूसे के भंडारण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आगामी तीन माह के लिए पर्याप्त भूसा स्टॉक करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माणाधीन भूसा शेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर सहायक यंत्री श्री जगदीश प्रसाद वर्मा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर भी संदीप बैरागी उपस्थित रहे।

0 Comments