देवास में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति
बनेसिंह अस्ताया बने अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षदेवास। जिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जिला पंचायत सदस्य बनेसिंह अस्ताया को अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा की गई है। बनेसिंह अस्ताया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी माना जाता है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को उनका राजनीतिक मार्गदर्शक बताया जाता है। इसके अलावा उनके पारिवारिक संबंध जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल से भी जुड़े हुए हैं, जिससे संगठन में उनकी पकड़ और मजबूत मानी जा रही है। इस नियुक्ति में जिले के कई वरिष्ठ नेताओं की अहम भूमिका रही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, प्रयास गौतम, मनोज राजानी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने खुले तौर पर उनका समर्थन किया। बनेसिंह अस्ताया की नियुक्ति से जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अस्ताया के जिलाध्यक्ष बनने पर मिथुन यादव, जसपाल सिंह यशोना, गोपाल सिंह पटेल, धन्ना लाल बामनिया, विशाल, नीरज, आदि ने बधाई दी।

0 Comments