देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा रोहित गुप्ता बैडमिंटन एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में 8 अप्रेल से 30 अप्रैल 2026 तक 23 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बेडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंडोर बेडमिंटन हॉल में किया जा रहा है । जिला खेल अधिकारी सेना गडरिया के मार्गदर्शन में एनआईएस कोच व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित गुप्ता द्वारा समस्त खिलाडियों को बेडमिंटन खेल का प्रशिक्षण और बारिकियाँ सिखाई जाएगी व साथ ही योगा, मैडिटेशन, फिजिकल फिटनेस का अभ्यास कराया जाएगा। इसी शिविर के माध्यम से टैलेंटेड खिलाडियो को आगे निरंतर रूप से प्रशिक्षण प्रदान कर राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। कैम्प में 19 वर्ष से कम उम्र वाले खिलाड़ी को ही भाग लेने की अनुमति रहेगी , जो भी खिलाड़ी कैम्प में अपनी प्रविष्टि भेजना चाहता है वह रोहित गुप्ता 9691187844, से कुशभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सम्पर्क कर सकते हैं।

0 Comments