जिला स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवास। देवास जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल में जिला स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 150 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। आयोजन को तकनीकी तौर पर मध्य प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चेन सिंह ठाकुर, योगेश अमय करोसिया, रवि छापरिया, राकेश मेडा, प्रशांत आर्य ने सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम में देवास जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर खान, मध्य प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बारूका, सचिव आलोक त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्या ज्योतिर्मय दीकोंडा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कोच ओर एसोसिएशन के सदस्य बतौर सूरज वामनीया, देवराज सांगते, तन्मय मेहता, तनिष्क मोदी, तेजस ठाकुर, हिमांशु शर्मा, ध्रुव चौहान, अभिषेक लोधी, संचालन सुनील मालवीय ने किया जिला एसोसिएशन के सचिव आभार संदीप जाधव ने माना।
0 Comments