जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत मीठा
तालाब पर चला सफाई अभियान
महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने दिया स्वच्छता का संदेश
देवास। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत 17 अप्रेल शुक्रवार को महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उपायुक्त आरती खेड़ेकर,सहायक यंत्री जगदीश वर्मा एवं सामाजिक संस्था तथा स्वच्छता की टीम के साथ स्वच्छता अभियान के तहत मीठा तालाब पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में मीठा तालाब के आसपास कचरा से निकाला गया तथा टीम ने तालाब की सफाई में बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया।महापौर ने कहा कि जल संचय को लेकर हम सब मिलकर जल संवर्धन हेतु संकल्पित हैं। महापौर ने जल है तो कल है को लेकर जल संचय हेतु शपथ भी दिलाई।
विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा निगम की स्वच्छता की टीम तथा जन सहयोग एवं सामाजिक संस्थाओं,स्कूल संस्थाओं एवं रहवासी संघों के सहयोग से निरंतर जलाशयों, कुओं, बावड़ियों की सफाई करेंगे तथा जल जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग भी लगाये जाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि हम सभी को मिलकर जल संचय अभियान जल गंगा संवर्धन का कार्य निरंतर करना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को अनमोल पानी उपलब्ध हो सके। इस हेतु नगर वासियों से रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर घर में लगाये जाने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक रंजीत सिंह पंजाबी, सौरभ त्रिपाठी, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर, शंकर सांगते, विकास सांगते, विजय सांगते, रवि गोयनार, अरुण तोमर,विशाल जोशी, विकास शर्मा, हेमराज सांगते,अजीमुद्दीन शेख आदि सहित आम नागरिक एवं निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments