देवास। प्रति बुधवार महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत 22 अप्रेल बुधवार को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुवाई की गई। महापौर ने निगम बैठक हाल में नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन लेकर आवेदन मे बताई गई समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। महापौर ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों में वार्ड 21 गंगा नगर कालोनी पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाने, वार्ड 7 पुष्पकुंज कालोनी मे रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने, राजाराम नगर ब्रिज के नीचे अवैध अतिक्रमण हटाने, लक्ष्मी पार्क रोड पर कम प्रेशर से पानी आने एवं अन्य निगम संबंधि समस्याओं के आवेदनों को निरकारण के लिए संबंधित विभागों मे भेजा गया।
जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ 6 व्यवसाईयों को खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, राजेश कौशल, चंदन सोनी, जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, मुन्ना कुरैशी, विशाल जगताप एवं नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments