Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समयावधि पत्रों की आयुक्त ने की समीक्षा

समयावधि पत्रों की आयुक्त ने की समीक्षा

देवास। आयुक्त दलीप कुमार ने सोमवार 6 अप्रैल को समयावधि पत्रों की समीक्षा निगम बैठक हाल में की। बैठक मे आयुक्त ने टी.एल. मे प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत रूप से चर्चा कर जानकारी ली। जिन शिकायतों का निराकरण नही हुआ है उन शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिये। विद्युत कनेक्शनों के पावर फैक्टर का परीक्षण पर चर्चा की वहीं 15 तथा 22 एचपी पम्पों के मेंटेनेंस के साथ नये पम्प लगाये जाने की जानकारी लेते हुए नये पम्प लगाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करने हेतु कहा। दोनो एसटीपी प्लांट के विद्युत बिलों मे सुधार के लिए सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित किया। पीएम स्वनिधि के कार्याे की प्रगति की रिपोर्ट ली तथा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करने हेतु एनयुएलएम शाखा प्रभारी विशाल जगताप को कहा। साथ ही क्रेडिट कार्ड वितरण तथा नये आवेदन करवाने के साथ ही संबल योजना पर कार्य लंबित न रहे जो आवेदन ब्लॉक हैं उस पर लेबर आफिसर से चर्चा कर निराकरण करावयें तथा स्ट्रीट वेल्डरों के आवेदनों को बढवायें। आवारा मवेशी एवं आवारा श्वानो को पकडने की कार्रवाई के साथ गौशाला की जानकारी ली। गौशाला मे भूसे के भंडार पर्याप्त मात्रा पर चर्चा कर भूसे के भण्डार के लिए  शेड का निर्माण शीघ्रता करवाये जाने हेतु साहयक यंत्री सौरभ त्रिपाठी तथा गौशाला प्रभारी हरेन्द्रसिह ठाकुर को कहा। आयुक्त ने कहा कि मैरीज गार्डन, धर्मशाला, जमान खाना ऐसे प्रतिष्ठानों को चेक करें उनसे निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को सिवरेज से तो नही जोडा गया है अगर जोडा गया है तो उन पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई के साथ सुधार करवाये जाने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार को दिये। सहायक यंत्री श्री वर्मा को सिवरेज के नेटवर्क पर फौकस करने तथा प्रत्येक वार्ड में चेक करने के साथ ही चेम्बरों को चेक कर त्रुटियों मे सुधार के निर्देश देते हुए गंभीरता से सिवरेज के पाईंट चेक करने हेतु कहा तथा शिकायतों के निराकरण तथा व्यवस्था मे सुधार करने की हिदायत दी। वहीं आगामी दो माह बाद किये जाने वाले पौधारोपण पर स्थान चयन हेतु आयुक्त ने कहा।  संकल्प से समधान अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों में जो हितग्राही छूट गये है उन्हें सम्मिलित करें। वहीं पानी वितरण तथा पीने के पानी को लेकर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए उपयंत्री राजेश कौशल को प्रतिदिन वार्डाे में मानिटरिंग कर निराकरण करने हेतु कहा। इसी के साथ जिन वार्डाे मे अमृत 2.0 पानी की लाईन डाली जा चुकी है उन वार्डाे में पूर्णतरू नवीन कनेक्शन करवाये जाने के निर्देश के साथ पुरानी लाईन से सप्लाय बंद करने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को कहा। इसी के साथ आयुक्त ने समयावधि पत्रों के समय पर निराकरण करने तथा किये जा रहे कार्याे में शीघ्रता लाने तथा सिवरेज कनेक्शन कार्य शीघ्रता से करवाये जाने हेतु सभी स्वच्छता निरीक्षकों को कहा। एसबीएम नोडल सौरभ त्रिपाठी को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली तथा गाईड लाईन अनुसार कार्य किये जाने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...