Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सफाई मित्रों को हुआ गणवेश वितरण, महापौर ने प्रथम स्थान के लिए मेहनत से कार्य करने को कहा

सफाई मित्रों को हुआ गणवेश वितरण, महापौर ने प्रथम स्थान के लिए मेहनत से कार्य करने को कहा

देवास। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए एवं सफाई मित्रों द्वारा मेहनत और लगन से वार्डों में किए जा रहे स्वच्छता कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस, लो.नि.वि. अध्यक्ष गणेश पटेल, उपायुक्त आरती खेड़ेकर के साथ सफाई मित्रों को गणवेश का वितरण किया।
महापौर ने दी बधाई
महापौर गीता अग्रवाल ने सफाई मित्रों को गणवेश वितरण पर बधाई देते हुए कहा कि देवास को पुनः स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख की आबादी की केटेगरी में प्रथम आने के लिए मेहनत और लगन से कार्य करें।
विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि आप सभी की मेहनत से हम पहले भी प्रथम आए थे। इस बार के सर्वेक्षण में भी प्रथम आएंगे। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से स्वच्छता में अपना अहम योगदान देने का आह्वान किया।
अध्यक्षों ने किया संबोधित
स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस ने कहा कि आप सभी नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। आप सभी के सहयोग से शहर स्वच्छ रहता है। हम सभी देवास शहर को नंबर वन लाने के लिए संकल्पित हैं।
लो.नि.वि. अध्यक्ष गणेश पटेल ने गणवेश वितरण पर सफाई मित्रों की अपार खुशी पर महापौर श्रीमती अग्रवाल एवं आयुक्त दलीप कुमार का आभार मानते हुए बधाई दी।
गणवेश पहनकर वार्डों में कार्य करें
आयुक्त दलीप कुमार ने शासकीय कार्य से बाहर होने के कारण दूरभाष पर सभी सफाई मित्रों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही गणवेश पहनकर अपने वार्ड क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...