संत साईं कवर राम जयंती पर सुखों सेसा एवं ठंडाई का वितरण
देवास। संत साईं कवर राम जी के 141 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत एवं एसएसडी प्याऊ समिति द्वारा महाआरती का आयोजन स्थानीय जवाहर चौक पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा देवास पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश यादव एवं समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य व समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात सुखों सेसा एवं ठंडाई का वितरण किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी है।

0 Comments