जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास 28 अप्रैल 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया चंद्रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक नरेन्द्र सारन निवासी खातेगांव ने संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि दिलाई जाये के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
दिव्यांग पेंशन चालू चालू कराई जाए
जनसुनवाई में आवेदक भेरूलाल मालवीय निवासी देवास ने दिव्यांग पेंशन चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
भूमि का सीमांकन कराया जाए
जनसुनवाई में आवेदक बाबूलाल निवासी देवास ने भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक विक्रम सिंह मालवीय निवासी देवास ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
मकान का पट्टा बनवाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक विजेन्द्र चौहान ग्राम घटियागयासुर ने मकान का पट्टा बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments