Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जय बाल हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ, विशाल भंडारा सम्पन्न

जय बाल हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ, विशाल भंडारा सम्पन्न

देवास। जय बाल हनुमान मंदिर, शिव शक्ति नगर, उज्जैन रोड, देवास में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अत्यंत भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन अंतर्गत 1 मार्च से मंदिर प्रांगण में श्री अखंड रामचरितमानस का संगीतमय पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ सहभागिता की। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण एवं प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली की महिमा से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। 2 मार्च को मानस पाठ का विधिवत समापन हुआ तथा हनुमान जन्मोत्सव का उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां भक्तों की भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और सभी ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसादी ग्रहण की और सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पावन अवसर पर देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, एवं पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, सामाजिक समरसता मंच के संरक्षक संजय शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि m पप्पू जोशी, एवं अशोक गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों में अपार उत्साह एवं भक्ति देखने को मिली। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण का अद्भुत संगम दिखाई दिया, जो इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...