Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

आयुक्त ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार ने शुक्रवार 24 अप्रैल को ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
आरडीएफ को सीमेंट इंडस्ट्री भेजना सुनिश्चित करें
सेंटर में देवास शहर के रहवासियों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले सूखे कचरे की छंटाई पश्चात शेष अपशिष्ट आरडीएफ को सीमेंट इंडस्ट्री को सतत भेजने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के निर्देश एसबीएम प्रभारी सौरभ त्रिपाठी को दिए।
गार्डनों से आने वाले कचरे पर फोकस
गार्डनों से आ रहे गीले एवं सूखे कचरे की जानकारी लेते हुए स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे को निर्देशित किया कि वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों से आ रहे गीले एवं सूखे कचरे पर फोकस करें। सूखे कचरे में अन्य वेस्ट गीली सामग्री की समस्या को देखते हुए सभी गार्डनों से संपर्क कर कचरे को अलग अलग एकत्रित कर गाड़ी में डाले जाने को कहा। सुधार नहीं होने की दशा में गार्डनों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मिक्स कचरे में आया सुधार
आयुक्त ने वार्डों से आ रहे कचरा संग्रहण वाहन के अलग अलग डस्टबीन में गीले एवं सूखे कचरे को देखा। उन्होंने बताया कि निगम आईईसी कर्मचारी जो कचरा वाहनों के साथ वार्डों में जा रहे हैं, वे रहवासियों में स्वच्छता के संबंध में तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग डस्टबीनों में डाले जाने पर जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की गाइडलाइन का पालन किस प्रकार से हो, इस पर समझाइश दे रहे हैं जिससे नागरिकों में जागरूकता आ रही है। वार्डों से मिक्स कचरा आने में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है।
साथ ही आयुक्त ने ट्रेंचिंग ग्राउंड गार्डन में पौधों में पानी दिए जाने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...