Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहजाद शैख कौसर हज के मुकद्दस सफर पर रवाना,परिवारजन दोस्तों ने दुआओं की दरख्वास्त के साथ दी मुबारकबाद

शहजाद शैख कौसर हज के मुकद्दस सफर पर रवाना,परिवारजन दोस्तों ने दुआओं की दरख्वास्त के साथ दी मुबारकबाद
देवास, 22 अप्रैल 2026: शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कौशर एक्सप्रेस के प्रधान संपादक शहजाद कौसर बुधवार शाम ट्रेन द्वारा हज के मुकद्दस सफर पर देवास से रवाना हुए। इस मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर मुबारकबाद दी और सफर की कामयाबी के लिए दुआएं कीं।
इस मौके पर शहर के वरिष्ठ हाजी शौकत हुसैन, हाजी मोहम्मद अफजल खान,हाजी लियाकत शेख मिलन,पत्रकार डॉ रईस कुरैशी, शकील कादरी,शकील पठान,समाजसेवी हाजी अफगानी खान, आबिद खान, आसिफ खान मुदबीर शकील ने रूबरू मिलकर मुबारकबाद दी और दुआओं की दरख्वास्त की 
रवाना होने से पहले जनाब शहजाद शैख ने सभी से मुलाकात की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ करने का वादा किया।
घर पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। ज्ञात रहे  की हज इस्लाम का अहम रुक्न है और यह सफर नसीब वालों को ही मिलता है।
परिजनों रिजवान कौसर,रशीद कौसर ने बताया कि जनाब शहजाद कौसर मक्का-मदीना पहुंचकर सभी के लिए दुआ करेंगे। स्थानीय समाजजनों ने उन्हें सफर मुबारक कहते हुए खैरियत से वापसी की दुआ दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...