Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कार्य प्रसन्नता से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी ..डॉ समीरा नईम,,खेल सामग्री ,एवं स्टेशनरी वितरित

कार्य प्रसन्नता से   करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी ..डॉ समीरा नईम,,
खेल सामग्री ,एवं स्टेशनरी वितरित
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी आनंदम केंद्र में ग्रीष्मकालीन अवकाश हेतु सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी पैरों  के सैंडल एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम  के अतिथि आनंद विभाग समन्वयक डॉ समीरा नईम,  प्रोफेसर डॉ सीमा सोनी,रोटेरियन सुधीर पंडित,मोहित शर्मा थे।
डॉ नईम ने कहा कि  हर कार्य प्रसन्नता से   करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
डॉ सोनी ने कहा कि  शिक्षा और हुनर हमें जीवन में प्रगति देती है। 
श्री पंडित ने कहा कि विद्यार्थी हमारे   देश की प्रगति का आधार होता है  ।
सभी बच्चों को  सैंडल , लूडो ,कापी,पेन,पेंसिल और शीतल लस्सी वितरित की गई
अतिथियों ने सभी बच्चों के साथ लूडो गेम और  केरम  खेला ।इस अवसर पर श्रीमती नाजमा खान,श्रीमती शकुंतला मालवीय, श्रीमती प्रियंका गौड़,सुश्री सूर्यबाला बघेल ,अलका परमार राजेश चौहान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...