सदभावना यात्रा पहुंची देवास, पैदल निकली नव दम्पति का सिंधी समाज ने किया स्वागत
देवास। 12 ज्योतिलिंग दर्शन पैदल यात्रा पर निकले नव दम्पति का देवास पहुंचने पर मोहन धाम मंदिर में जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार को दोपहर तीन बजे यह, यात्रा मोहन धाम में पहुंची। यहां तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव चल रहा है, संतों के प्रवचनों के बीच अहमदाबाद गुजरात निवासी सिंधी नव दम्पति निलेश राजानी, पत्नी सोनिया राजानी संकल्प लेकर 12 ज्योतिलिंग पैदल दर्शन यात्रा पर निकले। यात्रा 23 जुलाई 25, अहमदाबाद से शुरू हुई। यह भारत के पहले दम्पति है, जिन्होंने 12 ज्योतिलिंग पैदल दर्शन यात्रा का संकल्प लिया है। अब 9 महीने में 8 ज्योतिलिंग के दर्शन कर लिए हैं, आगे पांच माह तक मात्रा जारी रहेगी। दोनों नव दम्पति सनातन धर्म एवं नई पीढ़ी को नया बबाल संदेश दें रही है। यात्रा जहां भी पहुंचतीं, वहां इनका उत्साह से स्वागत किया जा रहा है। गर्मी में भी प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर का पैदल भ्रमण करते हैं। मोहन धाम मंदिर में साईं मैहर दास, साईं गोपालदास के सानिध्य में पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत अध्यक्ष अनिल पंजवानी सचिव अशोक पेशवानी एवं समाजजनों ने निलेश व सोनिया राजानी का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। उक्त जानकारी खूबचंद मनवानी ने दी।

0 Comments