Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री संस्था ‘हेल्पिंग हैंड्स’ की सराहनीय पहल

जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री संस्था ‘हेल्पिंग हैंड्स’ की सराहनीय पहल

देवास। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता के उद्देश्य से शहर के एक शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नोटबुक एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संस्था सदस्यों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पिंग हैंड्स संस्था पिछले 8 वर्षों से लगातार स्टेशनरी डोनेशन एवं सामाजिक सेवा के कार्य कर रही है। संस्था समय-समय पर शहर की विभिन्न बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों तक पहुंचकर उन्हें नोटबुक, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है, इसलिए संस्था का प्रयास रहता है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो। संस्था आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सोनू पंजाबी, धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र पटेल, नवीन शर्मा, अंकित सिंह, भूपेंद्र मौर्य, महेश चौहान, अनिल चौहान, नयन जैन, इंदर राजपूत एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...