Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम महारत्न अवॉर्ड से सम्मानित

सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम महारत्न अवॉर्ड से सम्मानित 

देवास: मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कवि कला और कलाकार कल्याण मंच द्वारा शहर के प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम को महारत्न इन्दौर अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके आत्मरक्षा प्रशिक्षण और खेल क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेंद्र महंत रहे। कार्यक्रम में जयदीप पचोरी, डॉ. विजय कुमार सालविया और अनिता चौहान मंचासीन रहे। आयोजन प्रमुख जितेंद्र शिवहरे के अथक प्रयासों तथा एडवोकेट एल.एन. पुरोहित ‘मुसाफिर जी’ और राहुल मिश्रा के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मास्टर सईद आलम पिछले 41 वर्षों से बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने हजारों छात्राओं और महिलाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा के गुर सिखाए हैं। खेल और सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र में उनका योगदान बेहद प्रेरणादायक माना जाता है। वे फेंसिंग (तलवारबाजी) खेल के प्रशिक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कई खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
मास्टर सईद आलम को अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनके प्रमुख सम्मानों में सेफ्टी गुरु अवॉर्ड, मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड, बिरसा मुंडा खेल रत्न और कर्मवीर ऑफ इन्दौर अवॉर्ड शामिल हैं। उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस सम्मान पर दिनेश शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, मनोहरलाल सोनी बाबा, दामोदर वीरमल, विनोद सोनागिर, श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा एवं मनीष आर्य सहित अनेक लोगों ने मास्टर सईद आलम को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...