Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापौर ने जनसुनवाई के आवेदनों को निराकरण के लिए भेजा

महापौर ने जनसुनवाई के आवेदनों को निराकरण के लिए भेजा
देवास। 29 [शकील कादरी] अप्रेल बुधवार को महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को नागरिकों द्वारा निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन दिए। नागरिकों द्वारा महापौर को वार्ड 19 मृदुल विहार मे वर्षाे से बंद पडी जीर्णशीर्ण पानी की टंकी को तोडने, वार्ड 42 मल्हार रोड स्थित गंगा पार्क कालोनी मे ड्रेनेज लाईन तथा साफ सफाई, मुक्तिधाम के नाले की दिवार बनाने एवं दाह संस्कार के स्थान पर सीमेंट कंक्रीट से पूरा लेवल करने एवं साफ सफाई करवाने के साथ ही अन्य निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन नागरिकगणों के द्वारा दिये गये। महापौर ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि के 5 स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, सुर्यप्रकाश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, विशाल जोशी एवं नागरिकगण व हितग्राही उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...