Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल का प्रतिभा सम्मान समारोह,,अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सफलता के पथ पर आगे बढ़ते चले - आयुक्त दलीप कुमार

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल का प्रतिभा सम्मान समारोह,,

अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सफलता के पथ पर आगे बढ़ते चले - आयुक्त दलीप कुमार

देवास। इनोवेटिव पब्लिक हा.से. स्कूल देवास द्वारा वर्ष 2025-26 की 5 वीं, 8वीं, 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दलीप कुमार आयुक्त न. पा. नि थे, विशेष अतिथि के रूप में देवबाला पिपलोनीया उपायुक्त न.पा.नि, सौरभ त्रिपाठी नोडल अधिकारी, के. के. मिश्रा संकुल प्राचार्य उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मिर्ज़ा मुशाहिद बैग, सय्यद मक़सूद अली, रामेश्वर पटेल सर, महेश सोनी, शबीना सय्यद ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 5वी, कक्षा 8वी, कक्षा 10वी, कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षाओ में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत से अधिक ) अंक प्राप्त करने वाले 196 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 3 लाख 25 हजार की छात्रवृत्ति और टॉप 5 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, प्रमाण पत्र एवं 50,000 की राशि प्रदान की गई।  इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए आयुक्त दलीप कुमार ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और सफलता के पथ पर आगे बढ़ते चले। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान हेतु प्रेरित किया और वर्षा जल संचय तथा जल के अपव्यय को रोकने हेतु योगदान हेतु प्रेरित करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरुप पौधे मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग एवं सय्यद सदाकत अली ने भेंट किए। कार्यक्रम में संजय देवल, अरुण तोमर, शाहनवाज़ शेख, विशाल जोशी, जुबेर शेख, इकरार अली सहित विद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ एवं पालक उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन सय्यद मक़सूद अली ने किया एवं आभार सदाकत अली ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...