Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रिकॉर्ड वसूली पर ठेकेदारों ने किया निगम आयुक्त व अधिकारियों का किया सम्मान

रिकॉर्ड वसूली पर ठेकेदारों ने किया निगम आयुक्त व अधिकारियों का किया सम्मान
देवास। रिकॉर्ड वसूली पर ठेकेदारों ने निगम आयुक्त व अधिकारियों का सम्मान किया। नगर पालिक निगम ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम द्वारा की गई रिकॉर्ड वसूली से ठेकेदारों एवं एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि शहर के विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों के भुगतान नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार एवं उपायुक्त दीपक पटेल द्वारा समय पर किए जाने से सभी में संतोष और उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में ठेकेदारों ने आयुक्त दलीप कुमार एवं उपायुक्त दीपक पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतीक शास्त्री, हकीम पटेल, वकार भाई, ठेकेदार संजीत बंजारे, नयन गोयल, आरिफ शेख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयुक्त दलीप कुमार ने इस दौरान आश्वासन दिया कि आगामी समय में भी ठेकेदारों के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रखी जाएगी, जिससे शहर के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...